देवताओं की तस्वीर वाले अख़बारों में खाना लपेटकर देने वाले रेस्टोरेंट मालिक की गिरफ़्तारी, कितनी सच्चाई?

रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप है कि वह हिंदुओ के देवी देवताओं के फ़ोटो वाले अखबारों में नॉनवेज की पैकिंग कर बेच रहा था, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया

रेस्टोरेंट मालिक को ले जाती पुलिस

संभल पुलिस ने सोमवार को एक रेस्टोरेंट मालिक को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में जेल भेज दिया, दरअसल रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप है कि वह हिंदुओ के देवी देवताओं के फ़ोटो वाले अखबारों में नॉनवेज की पैकिंग कर बेच रहा था, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!

क्या है पूरा मामला?

संभल के शंकर स्कूल चौराहे के पास तालिब हुसैन (58) महक रेस्टोरेंट नाम से एक नॉनवेज सेंटर चलाते हैं, उनके यहां दूर दराज़ के लोग चिकन फ्राई लेने आते हैं, लेकिन रविवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कश्यप उनके यहां पुलिस लेकर पहुंच जाते हैं और पुलिस को दिखाते है कि तालिब हिन्दू देवी देवताओं के फ़ोटो वाले अख़बार में चिकन पैक कर बेच रहे हैं जिसकी वजह से हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर सोमवार को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में जेल भेज दिया।

क्या है पूरी रिपोर्ट इस लिंक पर क्लिक करें. Link

Comments